ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उपराष्ट्रपति आज कैंची धाम नीम करौली मंदिर में दर्शन करेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं डॉ. सुदेश धनखड़ आज उत्तराखंड का दौरा करेंगे । अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करौली मंदिर में दर्शन करेंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय( पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है।

पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, उपराष्ट्रपति धनखड़ पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भी जाएंगे। वहां वो शिक्षक वर्ग से संवाद भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *