ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वडोदरा में डीजीक्यूए ने की ‘समय पर गुणवत्तापूर्ण उपकरण’ विषय पर पश्चिम क्षेत्र के डिफेंस इंडस्ट्री की बैठक

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के तत्वावधान में गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (डीजीक्यूए) ने वडोदरा में ‘समय पर गुणवत्तायुक्त उपकरण’ विषय पर पश्चिम क्षेत्र के डिफेंस इंडस्ट्री की गुरुवार को बैठक की।

बैठक में रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में भारत सरकार के ‘व्यापार में आसानी’ और ‘मेक इन इंडिया’ के दृष्टिकोण के मद्देनजर रक्षा विनिर्माण और गुणवत्ता सुनिश्चित प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए रक्षा मंत्रालय की नई श्रृंखला के बारे में विभिन्न हितधारकों को जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता डीजीक्यूए महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल आरएस रिन ने की।

अतिरिक्त सचिव (रक्षा उत्पादन) टी नटराजन ने अपने संबोधन में कहा कि ‘ग्रीन चैनल’ और ‘सेल्फ सर्टिफिकेशन’ जैसी योजनाओं ने रक्षा निर्माताओं को अधिक स्वायत्तता दी है। इसके अलावा रिमोट क्यूए निरीक्षण, रक्षा निर्यात संवर्धन योजना और रक्षा परीक्षण और बुनियादी ढांचा योजना, स्वदेशी विनिर्माण को उत्प्रेरित करने के लिए हैं। ये योजनाएं भारतीय रक्षा निर्माताओं द्वारा महत्वपूर्ण रक्षा उपकरणों की तेजी से डिलीवरी में सक्षम बनाएंगी।

इस अवसर पर एलएंडटी, मुंबई को ग्रीन चैनल सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। रक्षा उद्योगों के प्रतिनिधियों और वडोदरा में नौसेना क्यूए संगठन और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। बैठक के दौरान क्यूए पर तकनीकी पत्रों का एक संग्रह भी जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *