October 4, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

UP Budget 2023 Live Update : योगी सरकार ने पेश किया अपने कार्यकाल का दूसरा बजट, बेरोजगारी दर आज घटकर 4.2 प्रतिशत

लखऊ : योगी सरकार आज उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा बजट पेश कर रही है। योगी सरकार में वित्त मंत्री विधानसभा में 2023 का बजट पेश कर रहे है. इस वर्ष के बजट में अगर बुनियादी ढांचों की बात करें तो विकास, स्वास्थ्य क्षेत्र और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। वंटन करते समय, सरकार अपने 1 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को भी ध्यान में रखेगी। यूपी योगी सरकार का यह सातवां बजट होगा।

बेरोजगारी दर घटकर हुई 4.2 प्रतिशत

वित्तीय वर्ष 2023 2024 के लिए GSDP में वृद्धि की दर 19 प्रतिशत अनुमानित की गई है। वैश्विक मंदी के दौर में प्रदेश की अर्थव्यवस्था की विकास दर उत्साहजनक है। वर्ष 2017 के पूर्व प्रदेश की बेरोजगारी दर 14.4 प्रतिशत थी, आज यह घटकर लगभग 4.2 प्रतिशत हो गई है।

GDP का प्रदेश में 8% योगदान

देश की GDP में प्रदेश का योगदान 8% से अधिक का हैं। मुझे यह बताते हुए हर्ष है कि वर्ष 2021 2022 में प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 16.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है जो देश की विकास दर से अधिक रही।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 25,000 से अधिक निवेशक हुए शामिल

उ.प्र. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में 25,000 से अधिक निवेशकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुझे यह बताते हुए हर्ष है कि इस समिट में लगभग 33.50 लाख करोड़ रुपए के 19000 से अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।

किसानों को होगा ये लाभ

हमारी सरकार द्वारा प्रदेश के लगभग 46 लाख 22 हजार गन्ना किसानों को वर्ष 2017 से अब तक 1,96,000 करोड़ रुपये से अधिक का रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान कराया गया जो वर्ष 2012 से 2017 तक की अवधि में किए गए कुल गन्ना मूल्य भुगतान 95,125 करोड़ रु. से 86,728 करोड़ रु.अधिक है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022-2023 में अब तक 51,639.68 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई।

महिलाओं के लिए ख़ास

प्रदेश में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनश्चित करने हेतु 03 महिला पीएसी बटालियन का गठन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.