October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

युवा छायाकार और पर्वतारोही अमित साह का निधन

नगर के ख्याति प्राप्त और कई पुरस्कारों से सम्मानित 43 वर्षीय युवा छायाकार, कलाकार, पर्वतारोही, यूट्यूबर, व्लॉगर अमित साह का असामयिक निधन हो गया है। वह अविवाहित थे। उनके चित्र प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं के प्रथम पृष्ठ एवं विभिन्न कॉफी टेबल बुक्स आदि में छपते रहते थे। फोटोग्राफी के लिये वह कई बार अनेक संस्थाओं से सम्मानित भी हो चुके थे।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि अमित को रात्रि 10 बजे के आसपास कुछ शारीरिक समस्या हुई। इसके बाद उन्हें परिजन बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले गये, जहां उन्होंने आज सुबह 4 बजे के करीब अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे उनके आवागढ़ कंपाउंड मल्लीताल से प्रारंभ हुई। इसके उपरांत पाइंस स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बताया गया कि अमित को रात्रि में सीने में दर्द की शिकायत होने पर परिजन रात्रि दो बजे बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले गये। यहां उनका ईसीजी किया गया, जिसमें उनके हृदय को खतरा बताया गया। इस दौरान ईएमओ यानी आपातकालीन चिकित्साधिकारी ने उन्हें तत्काल या सुबह अन्य बेहतर चिकित्सालय ले जाने को कहा। इस पर अमित के कहने पर उनके परिजन उन्हें घर वापस ले गये। कुछ देर में ही हालत गंभीर होने पर उन्हें वापस जिला चिकित्सालय लाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस कारण परिजनों में जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.