ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क किनारे में मिला अज्ञात महिला का शव

जौनपुर,05 जुलाई  बदलापुर कोतवाली थाना अन्तर्गत बदलापुर कस्बे के 731 राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरोखनपुर ओवर ब्रिज के आगे वाराणसी जाने वाली सड़क पर शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

उक्त मार्ग पर सुबह जब ग्रामीणों ने अज्ञात महिला का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर डायल 112 की पुलिस पहुंच कर मामले की खोजबीन में जुटी हुई है। इस सम्बंध में कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों द्वारा पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *