ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ के होकरा में भीषण हादसा, बोलेरो खाई में गिरी, नौ लोगों की मौत

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के तल्लाजोहार क्षेत्र में होकरा के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक बोलेरो खाई में गिर गयी, जिसमें सवार नौ लोगों के मौत हो गई है जबकि दो लोग लापता हैं। सूचना पर आपदा प्रबंधन ने ग्रामीणों के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह बागेश्वर के कुछ लोग मंदिर में पूजा करने के बाद बोलेरो में सवार होकर गांव वापस आ रहे थे। इसी दौरान पिथौरागढ़ के होकरा के पास उनकी बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग लापता हैं। बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे। अभी यह नहीं पता चल सका है कि हादसा किस कारण से हुआ। इस हादसे में मृतकों और लापता लोगाें की भी पहचान नहीं हो सकी है। राहत और बचाव दल ने शवों को निकालने के साथ लापता लोगों काे खोजने का काम जोर-शोर से शुरू कर दिया है। समाचार के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *