• May 25, 2026

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, पर्यावरण और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर मिला पुरस्कार

लखनऊ, 25 मई 2026:
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों को प्रकृति और प्राकृतिक विज्ञान के क्षेत्र में आयोजित दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2nd International Conference on Nature and Natural Sciences (ICNS 2026) में प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मेलन एशियन बायोलॉजिकल रिसर्च फाउंडेशन (ABRF) के तत्वावधान में सिक्किम एल्पाइन यूनिवर्सिटी, नामची (सिक्किम) के सहयोग से 24 मई 2026 को आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन सिक्किम एल्पाइन यूनिवर्सिटी परिसर में हुआ, जहां देश-विदेश के शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया।

विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. नलिनी मिश्रा, सह आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, शिक्षा शास्त्र विभाग को पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘पर्यावरण श्री सम्मान’ (Paryavaran Shri Samman) प्रदान किया गया। वहीं, डॉ. राज कुमार सिंह, लीगल स्टडीज (इतिहास) विभाग को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर और उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘आउटस्टैंडिंग सोशल सर्विसेज अवार्ड’ (Outstanding Social Services Award) से सम्मानित किया गया।

शिक्षकों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने दोनों शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल शिक्षकों की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा, “डॉ. नलिनी मिश्रा और डॉ. राज कुमार सिंह का अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होना इस बात का प्रमाण है कि विश्वविद्यालय अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।”

विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दोनों शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *