ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग भाईयों की मौत, बच्ची झुलसी

सुलतानपुर, 02 जुलाई । कोतवाली चांदा अंतर्गत सोनावा गांव में मंगलवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। उसकी चपेट में आने से दो बुजुर्ग भाईयों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की झुलस गयी।

सोनावा गांव निवासी रामदीन (62) और छोटा भाई छोटेलाल मंगलवार को खेत में काम कर रहे थे। खेत के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गई थी। इसी दौरान वो लाइन टूट गयी और उसमें उतरे करंट की चपेट में आकर दोनों भाईयों की मौत हो गई। वहीं, एक बच्ची झुलस गई, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। दो लोगों की एक साथ मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *