ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विश्वराज सिंह मेवाड़ और भवानी सिंह कालवी भाजपा में शामिल

महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ और दिवगंत लोकेंद्र सिंह कालवी के पुत्र भवानी सिंह कालवी मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भवानी सिंह कालवी राजपूत समाज के नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्याण सिंह कालवी के पोते हैं। इनके पिता दिवंगत लोकेन्द्र सिंह कालवी प्रदेश के जाने माने समाजसेवी रहे हैं। कालवी पोलो के खिलाड़ी हैं और राजस्थान में स्थापित नाम है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में इन दोनों बड़े नेताओं का शामिल होना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। साल 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने वाले मोदी जी के संकल्प में राजस्थान का बहुत बड़ा योगदान रहने वाला है।

भवानी सिंह कालवी ने कहा कि वे एक पोलो खिलाड़ी हैं और कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलें हैं। भाजपा जो भी एक टीम के नाते मुझे बताएगी, हम टीम प्लेयर की तरह मिलकर काम करेंगे और गेम जीतने की कोशिश करेंगे।

इसके साथ ही विश्वराज सिंह ने कहा, ”मेरे पूर्वजों ने (महाराणा प्रताप) हमेशा सर्व समाज की भलाई के लिए सोचा है और इसी सोच के साथ आज मैं भाजपा से जुड़ा हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *