ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुमला में बॉक्साइट लदा ट्रक 500 फीट नीचे खाई में गिरा, दो की मौत ,पांच घायल

जिले के बिशुनपुर प्रखंड में बुधवार की सुबह नेतरहाट जाने के मार्ग पर जोहनडेरा घाटी में बॉक्साइट लदा ट्रक 500 फीट नीचे खाई में गिर गया। हादसे दो लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हैं। मृतकों में एक बच्चा व एक महिला है। भारी बारिश के बीच बिशुनपुर और गुरदरी थाना की पुलिस ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों व मृतकों को खाई से निकाला।

बताया जाता है कि बॉक्साइट ट्रक माइंस से लोहरदगा जा रहा था। जोहनडेरा घाटी के समीप ट्रक खाई के नीचे जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में महिला का शव फंसा हुआ था, जिसे निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को अस्पताल लाया गया है। पांच में से दो घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *