ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शाहजहांपुर में ट्रक ने कावंड़ियों की ट्राली को मारी टक्कर, आठ कावंड़िये घायल

जलालाबाद थानाक्षेत्र में गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने कावंड़ियों की ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में आठ कावंड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है और प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव भुंडी और ताहरपुर से शिव भक्तों का जत्था दो ट्रैक्टर ट्रालियों से फर्रुखाबाद स्थित पांचाल घाट से गंगा जल लेने जा रहे थे। गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे जलालाबाद थाना क्षेत्र में मदनापुर रोड पर अतिवरा जंगल के पास मदनापुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियन्त्रित ट्रक ने कावंड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार सचिन सिंह, समरजीत सिंह, केशव सिंह, राजभान सिंह, सुमित सिंह, ओमपाल, सर्वेश सिंह तथा जतिन सिंह गंभीर से घायल हो गए। घटना में अन्य कावंड़ियों को भी मामूली चोट आ गई। वहीं घटना के बाद चालक और कंडक्टर ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आठों कावंड़ियों को तत्काल सरकारी एम्बुलेन्स की मदद से जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया की ट्रक ने कावंड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी थी। जिसमें कुछ कावंड़िये घायल हो गए थे। कावंड़ियों के एक साथी धीरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *