ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

11 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान, 14 को भाजपा मनाएगी विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस

मीरजापुर, 08 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाने का निर्णय लिया है। यह अभियान 11 अगस्त से शुरू होगा और तीन दिन चलेगा। वहीं भाजपा 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस मनाएगी।

भाजपा का 11 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय सभागार में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (काशी) व जिला प्रभारी मीरजापुर सरोज कुशवाहा ने कहा कि पूरे जिले में हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान बूथों पर शुरू कर रहे हैं। जनपद के सभी घरों में तिरंगा पहुंचाने की तैयारी की है। हर घर हर व्यक्ति को तिरंगा उपलब्ध हो इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है। कहा कि तिरंगा यात्रा के साथ युद्ध स्मारकों पर पुष्पांजलि और विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम होंगे। युवा मोर्चा 11,12 और 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा। 12,13,14 अगस्त को युद्ध स्मारकों पर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे।

जिला प्रभारी ने कहा कि 14 अगस्त को युवाओं को विभाजन की विभाषिका को याद दिलाने के लिए प्रदर्शनी और जिला स्तर पर कार्यक्रम होंगे।

इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मडिहान रमाशंकर पटेल, चुनार अनुराग सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *