ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में किया गया पौधरोपण

पण्डित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं नमामि गंगे प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कॉमर्स ब्लॉक, आर्ट ब्लॉक, प्रशासनिक भवन और खेल मैदान के किनारे पौधरोपण किया गया।

परिसर के निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत, वरिष्ठ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मेंदोला के नेतृत्व में बुधवार को पौधरोपण के कार्यक्रम में नीम, बरगद, कचनार, शीशम आंवला, बहड़ा, जामुन आदि विभिन्न प्रजाति के वृक्षों का प्लांटेशन किया गया। इस अवसर पर परिसर के निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने कहा कि फलदार और उपयोगी पौधे जो भी रोपे जाते हैं, उनका संरक्षण करना जरूरी है जिससे पौधरोपण का उद्देश्य को पूरा किया जा सके और अपने पर्यावरण को बचाया जा सके।

शासन अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने सभी छात्रों से अपील की कि वे सभी अपने घर में या आसपास सड़क के किनारे एक-एक पौधे का रोपण करें और उसकी देखभाल का संकल्प ले वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार मंडोला ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2024 का विषय भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन है। दुनियाभर में प्रदूषण तेजी से फैल रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति खतरे में है। प्रकृति जीवों को जीवन जीने के लिए हर जरूरी चीज उपलब्ध कराती है। ऐसे में अगर प्रकृति प्रभावित होगी तो जीवन प्रभावित होगा। प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इस दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है और प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *