ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रांची ट्रैफिक पुलिस ने चलाया ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान, छह चालक धरे गए

राजधानी ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार देर रात ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चांदनी चौक, बिरसा चौक, मुंडा चौक और लालपुर चौक के पास ड्रिंक एंड ड्राइव का चेकिंग अभियान चलाया गया। शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए छह वाहन चालकों के खिलाफ न्यायालय में अभियोजन समर्पित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव ने रविवार को बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान छह लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन नहीं चलायें। पकड़े जाने पर ट्रैफिक पुलिस वाहन जब्त करते हुए न्यायालय में अभियोजन समर्पित करेगी। साथ ही एमवी एक्ट की धारा 185 के तहत प्रथम अपराध पर 10 हजार रुपये जुर्माना और छह माह का कारावास की सजा है। इसके बाद 15 हजार रुपये जुर्माना और दो वर्ष का कारावास का प्रावधान है। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेन्स निलंबन का भी नियम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *