ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

TMKOC: विवादों में क्यों घिरा हैं ये लोकप्रिय शो ?

भारतीय टेलीविज़न पर चलने वाले सीरियल्स में अगर लोकप्रियता की बात करें, तो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का नाम सबसे ऊपर आता है.

साल 2008 से लगातार चल रहे इस सीरियल को वर्षों तक लोगों का प्यार मिला है. इस सीरियल के कैरेक्टर एक समय इतने लोकप्रिय थे कि उनकी हैसियत किसी फ़िल्मी सितारों से कम नहीं थी.ये सीरियल अब भी चल रहा है, लेकिन इसके कई मशहूर कलाकार सीरियल से अलग हो गए, और कुछ अब इस दुनिया में नहीं हैं.

आपको बताते है की सीरियल की शुरुआत कैसे हुई

ये हास्य धारावाहिक मशहूर गुजराती लेखक तारक मेहता के गुजराती क्षेत्रीय मैगज़ीन के साप्ताहिक कॉलम “दुनिया ने उढ़ा चस्मा” से प्रेरित कॉमेडी शो है.
निर्माताओं ने 2001 में मैगज़ीन से राइट ख़रीदे, लेकिन बड़े-बड़े टीवी चैनल्स ने इसे लेने से इनकार कर दिया, क्योंकि उस दौर में सास-बहु वाले सीरियल्स का दबदबा था. निर्माताओं को क़रीब 8 साल इंतज़ार करना पड़ा, लेकिन उन्हें इंतज़ार का शानदार फल मिला.
जुलाई 2008 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का प्रीमियर ‘सब टीवी’ पर हुआ

सीरियल के केंद्र में गोकुलधाम सोसायटी और इसमें रहने वाले विभिन्न तरीकों के लोगों का जीवन है. सोसायटी में रहने वाले लोगों ने धीरे-धीरे भारत के घरों में अपनी जगह बना ली. लोगों ने इस सीरियल पर जम कर अपना प्यार लुटाया. शुरुआत में ये सीरियल सिर्फ़ दो साल के लिए बना था, लेकिन इसकी सफलता से निर्माता-निर्देशक का हौसला बढ़ा. और अब इस सीरियल ने 15 साल पूरे कर लिए हैं व इसके 3600 से अधिक एपिसोड दिखाए जा चुके हैं.
जहां एक तरफ़ सीरियल और इसके कलाकारों को लोकप्रियता मिली, वहीं ये सीरियल अब धीरे-धीरे विवादों में घिरता हुआ दिख रहा हैं।

विवाद कभी सीरियल के कारण तो कभी सीरियल के कलाकारों के कारण हुआ. सबसे ताज़ा विवाद सीरियल की सोढ़ी भाभी का किरदार निभाने वाली जेनिफ़र मिस्त्री बंदीवाल से जुड़ा है.

 

जेनिफ़र ने निर्माताओं पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. हालांकि निर्माताओं ने इन आरोपों को ख़ारिज किया है.तारक मेहता सीरियल में कई वर्षों से रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफ़र ने हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.

वहीं शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 14 साल तक तारक मेहता का किरदार निभाया.
लेकिन पिछले साल अप्रैल में वे एकाएक सीरियल छोड़कर चले गए.

 

सीरियल के चाहने वालों को इस पर भरोसा नहीं हुआ और सोशल मीडिया पर लोग उनकी वापसी की मांग करने लगे.बाद में ये बात सामने आई कि शैलेश ने निर्माताओं के साथ मनमुटाव के कारण शो छोड़ दिया था. मामला था बकाया पैसे के भुगतान का.
ये पहली बार नहीं हुआ है कि सीरियल के निर्माताओं पर कलाकारों ने पेमेंट ना देने का आरोप लगाया हो.

क़रीब एक दशक तक लोगों के दिलो में राज करने वाले तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लोकप्रिय किरदार अब बदल चुके हैं. लेकिन दर्शक अपने पसंदीदा कलाकरों के निभाए किरदारों को भूल नहीं पाए हैं और नए कलाकार उनकी कमी को पूरा नहीं कर पा रहे हैं.एक समय गोकुलधाम में कई बड़े-बड़े फ़िल्मी कलाकार अपनी फ़िल्म प्रोमोट करने आया करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होता.

अब देखना ये है कि विवादों और कलाकारों से मनमुटाव से ये सीरियल उबर पाता है या नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *