ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अमेठी में तीन रेल यात्रियों की मौत

अमेठी, 17 जून । निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक साथ तीन रेल यात्रियों की मौत हो गयी। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथमदृष्टतया मौत की वजह अत्यधिक गर्मी होना बताया जा रहा है।

निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक लखन लाल मीणा ने सोमवार को बताया कि रविवार की शाम को करीब छह बजे एक यात्री प्लेटफार्म नम्बर दो पर बेंच पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। अन्य यात्रियों के मुताबिक, बैठे-बैठे वह यात्री अचानक बेहोश होकर गिर गया। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ जवानों ने पानी का छीटा मारा तो वह होश में आया और तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजेंद्र पटेल (58) सन वर्षा चौबेपुर वाराणसी के रूप में हुई।

इसी के थोड़ी ही देर बाद बिहार के राजगीर जिले से चलकर नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस गाड़ी में दो लोगों के अचेत होने की सूचना स्टेशन पर कंट्रोल रूम से प्राप्त हुई। तत्काल स्टेशन अधीक्षक ने 108 एंबुलेंस बुलाया। ट्रेन निहालगढ़ पहुंची कोच संख्या एस फोर से एक यात्री और दूसरे यात्री को भी जनरल डिब्बे से बेहोशी की हालत में उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद एक यात्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे यात्री को हायर सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त हैदरगढ़ के पास दूसरे यात्री ने भी दम तोड़ दिया। दोनों यात्रियों में से एक यात्री जो श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल कोच से निकल गया था उसकी पहचान बिहार के नालंदा निवासी के रूप में हुई। जबकि दूसरे की पहचान शेखपुरा जिले के गंगौर कोटवा निवासी सीताराम वर्मा के रूप में हुई। रेलवे पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देते हुए पोस्टमार्टम के लिए लाश को भेजा। तीनों के मौत की वजह अत्यधिक गर्मी बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *