ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों के बंद का कोयला क्षेत्र में रहा असर

संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों के बुलाये गये देशव्यापी बंद के मद्देनजर शुक्रवार को रांची के दरभंगा हाउस स्थित सीसीएल हेडक्वार्टर और सीएमपीडीआई में कोयला क्षेत्र में हड़ताल का पूर्ण असर रहा। इस दौरान औद्योगिक हड़ताल एवं जन कार्रवाई रांची के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में किया गया।

जिला सचिव सीटू प्रतीक मिश्रा ने कहा कि एचईसी बचाओ मजदूर संघर्ष समिति ने मुख्यालय से धुर्वा गोलचक्कर तक रैली निकाल कर लंबे समय से चल रहे आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सेल्स प्रमोशन कर्मी भी कंपनी हड़ताल एवं विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। आईआईसीएम में गेट मीटिंग कर संयुक्त कार्रवाई के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जोमैटो, स्विगी के डिलिवरी कामगार, निर्माण मजदूर, किसान बड़ी संख्या में सड़क पर उतर कर रोष व्यक्त किए।

दूसरी ओर, रांची जिला मुख्यालय में संयुक्त मजदूर किसान मोर्चा की ओर से जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया, जो सैनिक बाजार से शहीद चौक होकर अलबर्ट एक्का चौक पर बड़ी जनसभा में तब्दील हो गई। इस संयुक्त कार्रवाई में किसान सभा, किसान महासभा, एटक, इंटक, एक्टू, सीटू, बेफी, अराजपत्रित कर्मचारी संघ, इत्यादि की भागीदारी रही। कांग्रेस, राजद, माकपा, भाकपा, माले ने मजदूरों किसानों के संघर्ष को अपना समर्थन दिया।

सभा को राजेंद्र राम, अनिर्बान बोस, बीरेंद्र कुमार, एजाज अहमद, प्रलय भट्टाचार्य, एमएल सिंह, अजय सिंह, महेंद्र पाठक, नंदिता भट्टाचार्य, प्रतीक मिश्रा, भवन सिंह, प्रकाश विप्लव ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *