ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत बंद पर पलवल में किसानों-कर्मचारियों ने निकाला जुलूस

संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर भारत बंद का असर पलवल में शुक्रवार को देखने को मिला। यहां की जिला स्तर पर लगभग सभी ट्रेड यूनियन और किसान संगठन एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार किसानों को कि मांग जल्द से पूरा करें।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जहां एक तरफ सरकार ने किसान आंदोलन पार्ट -1 में किसानों से किए समझौतों को अमलीजामा नहीं पहनाया है। कर्मचारियों और मजदूरों की मांगों को भी नहीं माना है। जिसके चलते किसान संगठन और कर्मचारी संगठनों में सरकार के प्रति रोष है। उनकी सरकार से मांग है कि जल्द ही सभी मांगों को पूरा करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता अदय सिंह पूर्व सरपंच व महिला कर्मचारी नेता उर्मिला रावत ने की, जबकि संचालन कर्मचारी नेता धर्मचंद ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता महेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *