ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

500 वर्षों का इंतजार अब खत्म हो रहा : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 500 वर्षों का इंतजार अब खत्म हो रहा है। भगवान श्रीराम आगामी 22 जनवरी को निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि नए भारत की नई अयोध्या का आज दर्शन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण अयोध्या को एक नई पहचान मिली है। अयोध्या में सभी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के करकमलों से अयोध्या के रेलवे स्टेशन और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उदघाटन किया गया।

योगी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया गया है। अयोध्या में 22 जनवरी को अतिथियों के स्वागत के लिए हमें तैयार रहना है।

केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत की आत्मा की ज्वाला हैं। यहां से 10 लाख यात्रियों का प्रतिवर्ष आवागमन होगा। देश विदेश के बड़े विमान अब अयोध्या नगरी में उतर सकेंगे। जहां प्रधानमंत्री के कर कमलों से ट्रेनों की श्रंखला शुरू हुई है। अयोध्या,मुंबई,बंगलूरू और कोलकाता को आने वाले दिनों में अयोध्या से जोड़ा जायेगा।

इस अवसर पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव,केन्द्रीय राज्यमंत्री जनरल वी.के.सिंह,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,ब्रजेश पाठक,प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और स्थानीय सांसद लल्लू सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *