ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिंगापुर में धन उगाही गिरोह के दस विदेशी गिरफ्तार, सौ करोड़ डॉलर की संपत्ति जब्त

सिंगापुर में गिरोह बनाकर वसूली करने वाले दस विदेशी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही सौ करोड़ सिंगापुर डॉलर की संपत्ति भी जब्त की गयी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगापुर में एक साथ नौ स्थानों पर छापेमारी कर संगठित अपराध से धन उगाही करने वाले विदेशियों पर नकेल कसी गयी है। पुलिस के मुताबिक 400 अधिकारियों ने मंगलवार को पूरे सिंगापुर में धावा बोला और ऑर्चर्ड रोड शॉपिंग बेल्ट से लेकर सेंटोसा के रिसॉर्ट द्वीप तक एक साथ छापेमारी की। पुलिस ने नौ स्थानों पर छापेमारी कर सौ करोड़ सिंगापुर डॉलर की संपत्ति जब्त की। इनमें 94 संपत्तियां, 11 करोड़ सिंगापुर डॉलर वाले बैंक खाते, 50 वाहन, 2.3 करोड़ सिंगापुर डॉलर से अधिक की नकदी, सैकड़ों लक्जरी हैंडबैग, घड़ियां और आभूषण हैं।

छापेमारी के दौरान 31 से 44 वर्ष की उम्र के दस विदेशियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक व्यक्ति बंगले की दूसरी मंजिल की बालकनी से कूद गया था और एक नाले में छिपा हुआ पाया गया। बंगले से कूदे 40 वर्षीय साइप्रस नागरिक को गिरने से चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया। उसके घर से पुलिस ने 21 लाख सिंगापुर डॉलर से अधिक की नकदी, 67 लाख सिंगापुर डॉलर से अधिक के चार बैंक खाते और 11.8 करोड़ सिंगापुर डॉलर से अधिक के अनुमानित मूल्य की 13 संपत्तियों और पांच वाहनों के स्वामित्व दस्तावेज जब्त किए। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में चीन, कंबोडिया, साइप्रस और वानुअतु के नागरिक हैं। उनमें एक महिला भी है। 12 लोग पुलिस की जांच में सहायता कर रहे थे जबकि अन्य आठ वांछित थे। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सभी लोग विदेशी हैं और एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। गिरोह पर घोटाले और ऑनलाइन जुआ सहित विदेशी संगठित अपराध से प्राप्त आय को वैध बनाने का संदेह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *