ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्वाति मालीवाल ने आतिशी के अनशन पर कसा तंज

नई दिल्ली, 25 जून। दिल्ली में जल संकट को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी की तबीयत आज तड़के बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। आतिशी अस्पताल में हैं और उनकी स्वास्थ्य को लेकर तमाम लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने आतिशी के अनशन और सत्याग्रह को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा है।

मालीवाल ने आतिशी को अपने अनशन की याद दिलाई। मालीवाल जो इस समय आम आदमी पार्टी के नेताओं से दूरी बनाए हुए हैं, मंगलवार को एक्स पर लिखा कि आतिशी जी, गांधी जी ने अनशन की पवित्र विधि को सत्याग्रह का नाम दिया था। सत्याग्रह जो हमेशा सच्चे और पवित्र मन से किया जाता है। “मैंने दो बार अनशन किया। एक बार 10 दिन और एक बार 13 दिन। मेरे अनशन के बाद देश में बच्चों के बलात्कारियों को फांसी की सजा हो, ऐसा क़ानून भी बना।” “संघर्ष की राह बहुत मुश्किल होती है। कई साल ज़मीन पे संघर्ष करके ही अनशन करने की शक्ति हासिल होती है। दूसरों के बारे में पूरा दिन झूठी और गंदी बातें बोल के नहीं।” ख़ैर, आशा है जल्द ही आपका स्वास्थ्य ठीक होगा और आप दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *