ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सपा नेता मनोज पांडेय को स्वामी प्रसाद मौर्या ने बताया भाजपा का एजेंट

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पार्टी अध्यक्ष के बेहद करीबी मनोज पांडेय पर उनकी ही पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने हमला बोला है। मनोज पांडेय के बयान पर पलटवार करते हुए स्वामी प्रसाद ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी का एजेंट करार दिया है।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी में अंतर्कलह खुलकर सामने आने लगी है। सपा नेता मनोज पांडेय और स्वामी प्रसाद मौर्या के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मनोज पांडेय के संतुलन खो देने वाले बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्या ने पलटवार किया गया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सोमवार को कहा कि जैसे कांग्रेस पार्टी में आचार्य प्रमोद कृष्णम भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे थे वैसे ही मनोज पांडेय भी है जो हमारी पार्टी में रहकर भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं।

स्वामी प्रसाद ने कहा कि जो इस देश के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों पर अत्याचार करना अपना अधिकार मानते हो। जो हमें जानवरों से बदतर जिंदगी जीने पर मजबूर करने की परिस्थितियां पैदा करते हैं वह हमारी तारीफ कैसे कर सकते हैं।

एक सवाल का जवाब देते हुए स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि अभी किसी भी नेता के लिए कोई भी सीट तय नहीं हुई है। बैठक कर शीर्ष नेतागण तय करेंगे कि किसको कहां लड़ना है। अभी सीट तय नहीं हुई हैं। इस दौरान अयोध्या जाने के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्या ज्यादा कुछ नहीं बोले और टाल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *