ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिमाचल में सुक्खू कैबिनेट का विस्तार आज शाम , राजेश धर्मानी बनेंगे मंत्री

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुक्खू सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज बाद दोपहर होगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राज्यपाल के दिल्ली से शिमला लौटने पर लौटने पर शाम को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

राजभवन ने शपथ ग्रहण के लिए अस्थायी तौर पर शाम 4:45 बजे का समय निर्धारित किया है। मंत्री बनाने वाले संभावित विधायकों को शिमला बुला लिया गया है। बिलासपुर जिला से एकमात्र विधायक राजेश धर्मानी मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजेश धर्मानी घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बने हैं। उन्हें मुख्यमंत्री सुक्खू का करीबी माना जाता है।

सुक्खू कैबिनेट में मंत्रियों के तीन पद रिक्त चल रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितने पदों को भरा जाएगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री सुक्खू ने साफ किया था कि इसी महीने कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। प्रदेश में पिछले कुछ माह से कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं से सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई थी।

जानकारी अनुसार इस कैबिनेट विस्तार में एक से तीन विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है वहीं कुछ मंत्रियों के विभाग बदलने की भी सुगबुगाहट है। इस विस्तार में राजेश धर्मानी का नाम फाइनल है। उन्होंने इसकी खुद पुष्टि की है। कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर से विधायक यादवेंद्र गोमा के नाम की भी चर्चा जोरों पर है। कैबिनेट विस्तार में जातीय व क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा जाएगा। राजेश धर्मानी जहां ब्राह्रमण समुदाय से हैं वहीं यादवेद्र गोमा अनुसूचित जाति से आते हैं। 15 विधानसभा सीटों वाले कांगड़ा जिला में वर्तमान में एक ही मंत्री है।

मंत्रिमंडल के अन्य दावेदारों में कांगड़ा जिला के धर्मशाला से सुधीर शर्मा और हमीरपुर जिला के सुजानपुर से राजेंद्र राणा का नाम शामिल है। सुधीर शर्मा पूर्व कांग्रेस सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। वहीं राजेंद्र राणा भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हरा चुके है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का हालीलाज कैंप सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा को मंत्री बनाने की पुरजोर काशिश कर रहा है।

वर्तमान सुक्खू कैबिनेट में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री समेत 9 मंत्री शामिल हैं। जबकि कैबिनेट में अधिकतम 12 मंत्री बनाए जा सकते है। एक साल पहले 11 दिसम्बर को सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री ने क्रमशः मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं बीते दिन ही प्रदेश सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा किया है। इस सुखु सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *