ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ताओं से शुभेंदु अधिकारी ने की मुलाकात

गत सात जनवरी को डानकुनी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा संकल्प रैली के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए झड़प के मामले में गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार के लोगों से राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को मुलाकात कर कहा कि इस परिस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है। श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा कार्यालय में पहुंचे अधिकारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारे पर झूठे मामले में फंसाया गया है। शुभेंदु ने कहा कि यदि भाजपा कार्यकर्ताओं को जमानत नहीं मिली तो वे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

उल्लेखनीय है कि गत सात जनवरी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में डानकुनी में भाजपा के युवा संकल्प यात्रा के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने छह भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *