ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शिमला सहित पूरा प्रदेश हुआ राममय, उत्सव जैसा माहौल : भाजपा

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सारा देश राममय हो गया है। शिमला में आज के दिन की शुरुआत नगर संकीर्तन से हो रही है और श्रीराम की पालकी को लेकर पूरा शिमला राममय है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल ने शनिवार को शिमला में कहा कि यह माहौल मात्र शिमला में ही नहीं बल्कि पूरे देश में है। 500 वर्षों के संघर्ष की परिणति राम मंदिर निर्माण और 22 तारीख को रामलला राम मंदिर विराजमान होंगे व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की संकल्प शक्ति का ही नतीजा है कि श्रीराम मंदिर भी बना और रामलला वहां पर विराजमान हो रहे हैं ।

उन्होंने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग बहुत महत्वपूर्ण विभाग है और लोगों के जीवन से जुड़ा यह विभाग है लेकिन वर्तमान सरकार की व्यवस्था इस समय ठीक नहीं है। राज्य सरकार ने कहा था कि प्रदेश के प्रमुख मेडिकल कालेज की इमर्जेंसी को हम चुस्त-दुरुस्त करेंगे। एक बेड के ऊपर एक डॉक्टर, चार नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था कांग्रेस सरकार करेगी लेकिन एक वर्ष से ऊपर हो गया, सरकार ने यह बात पूरी नहीं की है।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज इमरजेंसी में बुरा हाल है, आज भी वहां पर ड्रग लिस्ट जिसमें सामान्य दवाई पैरासिटामॉल भी मजबूरन लोगों को बाहर से खरीदनी पड़ रही है। माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट और पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में टेस्टों के लिए आवश्यक इक्विपमेंट भी उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं। उन्होंने सरकार से प्रश्न किया कि क्या मज़बूरी है जो अस्पतालों में सामान्य और छोटी-छोटी चीजें भी उपलब्ध नहीं कर पा रहे है? जिसके कारण से टेस्ट नहीं हो पा रहे है और लोगों को मुफ्त टेस्ट की सुविधा नहीं मिल रही है, लोगों को टेस्ट बाहर से करवाना पड़ रहा है।

कांग्रेस की 10 गारंटियों पर सरकार की घेराबंदी करते हुए उन्होंने कहा कि इस दिशा में एक भी इंच यह सरकार नहीं बढ़ पाई है, झूठ बोल करके ये कांग्रेस सत्ता में आई है। उन्होंने सुक्खू सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *