ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एबीसी आईडी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

फतेहाबाद के मनोहर मेमोरियल शिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को शैक्षणिक कमेटी, एनएसएस और आईसीटी सेल की तरफ से एबीसी यानी एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट आईडी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एबीसी आईडी बनाने और इसके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

कॉलेज की प्रोफेसर सुनीता रानी ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के अनुसार आने वाले समय में एबीसी आईडी बहुत ही जरूरी होगी। इससे जहां छात्रों के सारे ऑनलाइन कार्य व उसके सारे डॉक्यूमेंट डिजिटल प्राप्त होंगे, वहीं साथ ही छात्रों को पढ़ाई बीच में छोड़ने पर उसके क्रेडिट उसके एबीसी बैंक में जमा हो जाएंगे। वह उसे आगे पढ़ाई जारी रखने में सहायता करेंगे और छात्र सरकार की सभी सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे।

एनएसएस इंचार्ज डॉ. कमला जोशी ने बताया कि एबीसी आईडी में छात्र द्वारा किसी भी संस्थान में की गई पढ़ाई, उसके प्रदर्शन और मुख्य रूप से छात्र द्वारा अर्जित क्रेडिट का लेखा-जोखा होता है। यह 12 अंकों की विशेष पहचान संख्या होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *