ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धन संग्रह लेकर ओडिशा से अयोध्या निकला निर्मल पहुंचा लखनऊ

ओडिशा के ढेंकनाल जिले के गांव छडासी से ग्रामीणों का धन संग्रह एक डिब्बे में लेकर निर्मल मोहांती अयोध्या जाने के लिए निकला है। शनिवार को अपराह्न निर्मल लखनऊ के चारबाग पहुंचा और अयोध्या के बस या कोई वाहन की जानकारी की। इसके बाद लोगों ने अवध बस डिपो के लिए किराये पर स्थानीय वाहन कराया।

निर्मल मोहांती ने चारबाग पहुंचने के बाद हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखने के लिए उसके गांव के लोगों में बहुत उत्साह है। गांव में उत्सव का माहौल है। गांव के लोगों के कहने पर ही वह निकला है और अयोध्या में धन संग्रह का डिब्बा पहुंचा कर वापस होगा।

धन संग्रह की परम्परा पर उन्होंने कहा कि गांव के लोग बड़े शहरों में नौकरी करने जाते हैं तो परम्परा नहीं भूलते है। गांव में श्रीराम जी के चरणों में अपनी पारिश्रमिक को पहुंचाने की लालसा ही परम्परा है। परिश्रम के धन को गांव के लोगों ने एकत्रित किया है तो कुछ अयोध्या के रास्ते में अपनी श्रद्धा से लोगों ने डिब्बे में धनराशि रख दी है। इस धन संग्रह को 22 जनवरी के पहले या बाद में अयोध्या पहुंचाने के बाद प्रभु श्रीराम के दर्शन कर वह लौट जायेगा।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर हाथ में डिब्बा लिए पहुंचे निर्मल से वार्ता करने के लिए लोगों ने भीड़ लगा ली। निर्मल को घेरकर ओडिशा में अयोध्या के श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के माहौल की जानकारी की। लोगों ने इसके साथ ही निर्मल से चाय पूछी, जिसे लेने से उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *