ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सैलजा व कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : डॉ. चरणदास महंत

छत्तीसगढ़ कांग्रेस इलेक्शन कम्पैन कमेटी के चेयरमैन व विधानसभा अध्यक्ष व शक्ति के नव निर्वाचित विधायक डॉ. चरणदास महंत ने शनिवार को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री शैलजा के खिलाफ दिये गए बयानबाजी की तल्ख लहजे में निंदा करते हुए गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की जरूरत है।

डॉ. महंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को तोड़ने-बांटने व कमजोर करने वालों की अब कांग्रेस में कोई जरूरत नहीं है। इस तरह के लोगों के खिलाफ अनुशासन का डंडा चलाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व शैलजा व प्रदेश के सह प्रभारियों ने कांग्रेस को एक जुट रखा, बावजूद किसी को अपनी बात रखना है तो पार्टी फोरम में रखे। पार्टी के बाहर बात रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। डॉ. महंत ने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस बाबा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *