ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़े दो तस्कर

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ दो तस्करों को धर दबोचा है। इनकी पहचान नदिया जिले के कलीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हबीबपुर शेख और तोता उर्फ बदरुद्दीन शेख (23) के तौर पर हुई है। इनके पास से 567 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने बताया है कि पुख्ता सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात पश्चिम बर्दवान जिले के कोक ओवन थाना अंतर्गत दुर्गापुर स्टेशन रोड में घेराबंदी की गई थी। जैसे ही ये दोनों संदिग्ध पहुंचे, इन्हें घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया।

सघन पूछताछ के बाद तस्करों ने बताया है कि ब्राउन शुगर को झारखंड के बोकारो से खरीदे थे और यहां बंगाल में अपने लोकल एजेंट को सप्लाई करने वाले थे। इनके पास से बरामद ब्राउन शुगर की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। शनिवार को इन्हें कोर्ट में पेश कर 14 दोनों की हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *