ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोतिहारी में राज्यस्तरीय अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

बिहार राज्य अंडर 17 शतरंज प्रतियोगिता एसएस राय ट्राॅफी का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्धाटन मोतिहारी शहर के अगरवा स्थित एस. एस. राय विवाह भवन में जिला खेल पदाधिकारी गौरव कुमार एवं रोटरी प्रेसिडेंट डॉ एलबी प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया गया।

मौके पर जिला खेल पदाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि मोतिहारी में राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन गर्व की बात है। पूर्वी चंपारण जिला शतरंज संघ द्वारा लगातार शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । जिससे खिलाड़ियों में उत्साह है।

उन्होंने कहा इस आयोजन में जिला प्रशासन की तरफ से यथा संभव मदद की जाएगी। रोटरी मोतिहारी के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एल बी प्रसाद ने कहा कि शतरंज से खिलाड़ियों का मानसिक एवम बौद्धिक विकास होता है। नन्हें शतरंज बाजीगरों को इस गर्मी में लू से बचने के उपाय भी बताएं।

राज्यस्तरीय आयोजन के सचिव धनंजय कुमार ने बताया कि में प्रतियोगिता में बिहार राज्य के लगभग सभी जिलों के करीब 100 से भी अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसमे राज्य के टॉप रेटेड खिलाड़ी देव राज, रेटिंग 1684 मनीष यादव (रेटिंग 1609,तेजस शांडिल्य रेटिंग 1585, प्रत्युष कुमार रेटिंग 1585 के साथ साथ मोतिहारी से नंदनी, अर्पिता, देवेश पाठक भी भाग ले रहे है।

टूर्नामेंट में बालक – बालिका दोनो वर्गो में शीर्ष 2-2 खिलाड़ियों का चयन अगले माह चंडीगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता अंडर 17 के लिए किया जाएगा जो बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *