ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छह नए 33 केवी सब स्टेशन बनाने के लिए जमीन मांगी

मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं भाजपा नेता राजीव जैन ने जिला उपायुक्त डॉक्टर मनोज कुमार को शुक्रवार को पत्र सौंपकर शहर में प्रस्तावित छह नए 33 केवी सब स्टेशन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की मांग की है। शहर वासियों को गर्मी के मौसम में अघोषित बिजली के कटों, लो वोल्टेज एवं बार-बार तार टूटकर गिरने की समस्या से छुटकारा मिल सके।

राजीव जैन ने पत्र में लिखा है कि बिजली वितरण निगम ने 23 सितंबर 2023 को नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर सब स्टेशन बनाने के लिए पुरानी अनाज मंडी, सुभाष चौक, आईटीआई चौक, गोहाना रोड, मुरथल रोड, बहालगढ़ रोड पर 1000 स्क्वायर मीटर प्रति सब स्टेशन के लिए जमीन उपलब्ध करवाने को कहा था। बिजली वितरण निगम के अधिकारियों ने पत्र लिखकर अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ ली और नगर निगम के अधिकारियों ने भी कोई गंभीर प्रयास नहीं किये।

राजीव जैन ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाकर जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। पुरानी अनाज मंडी एरिया में पुरानी तहसील की जमीन, मुरथल रोड पर जानकी दास ट्रस्ट अस्पताल की खाली जमीन, बहालगढ़ रोड पर ट्रैफिक थाने के पास का वीरान पड़ा पार्क, सुभाष चौक पर नगर निगम का पार्क, आईटीआई चौक पर दून स्कूल के साथ वाली जमीन तथा गोहाना रोड पर जमीन ढूंढ़ने के लिए राजस्व विभाग की ड्यूटी लगाई जा सकती है।

उपयुक्त डा. मनोज कुमार ने आश्वासन दिया की वह जल्द ही इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही करेंगे और जमीन अवश्य उपलब्ध करवाएंगे। राजीव जैन ने कहा कि फाजिलपुर सब स्टेशन से इन क्षेत्रों में बिजली आते आते विशेषकर गर्मी के दिनों में ब्रेक डाउन हो जाता है, इसलिए बिना सब स्टेशन बने समस्या का समाधान नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *