ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

देर शाम एसएसपी ने राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की ली बैठक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पादित कराये जाने पर शुभकामनायें दी है। साथ ही चुनाव के बाद पुलिसिंग की ढिलाई को लेकर चिंता भी जताई । एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने मंगलवार की देर शाम सिविल लाईन स्थित सी/4 भवन के सभाकक्ष में एएसपी, सीएसपी, डीएसपी और सभी थाना प्रभारियों की बैठक ली।

बैठक में ठण्ड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए बढ़ती चोरी की घटनाओं के मद्देनजर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों-थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त पुख्ता एवं मुस्तैदी पूर्वक करने एवं बाहरी व्यक्तियों पर सतत निगाह रखने कहा गया।

प्रशांत अग्रवाल ने गुण्डा और निगरानी बदमाशों पर भी लगातार निगरानी रखने एवं उनकी चेकिंग करते सक्रिय बदमाशों पर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही थानों में दर्ज चोरी के लंबित प्रकरणों में आरोपितों की गिरफ्तारी करने कहा।

साथ ही सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को अपने-अपने अनुभाग एवं थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग कर अड्डेबाजों, असामाजिक तत्वों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने के भी निर्देश देने के साथ ही मारपीट सहित अन्य समस्त प्रकार के लंबित प्रकरणों जिनमें गिरफ़्तारी नहीं हुई है ऐसे प्रकरणों के आरोपितों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने हेतु कहा गया। साथ ही वर्ष समाप्ति को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक लंबित अपराधों का निकाल करते हुए प्रकरणों का चालान न्यायालय के समक्ष पेश करने कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *