ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पीएसए चैलेंजर टूर इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे वेलवन सेंथिलकुमा

राष्ट्रीय चैंपियन वेलवन सेंथिलकुमार ने पेरिस में चल रहे 12,000 अमेरिकी डॉलर के पीएसए चैलेंजर टूर इवेंट बैच ओपन स्क्वैश के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेंथिलकुमार ने शुक्रवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य के जैकब सोलनिकी को सीधे गेम में शिकस्त दी।

विश्व रैंकिंग में 58वें स्थान पर काबिज शीर्ष वरीय सेंथिलकुमार ने क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य के खिलाड़ी को 37 मिनट तक चले मुकाबले में 3-0 (11-5, 11-6, 11-2) से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई जहां उनका मुकाबला हांगकांग के एंडीज लिंग से होगा।

हालांकि, अमेरिका के स्प्रिंगफील्ड में चल रहे 20,000 अमेरिकी डॉलर के पीएसए चैलेंजर टूर इवेंट, एक्सप्रेशन सेंट जेम्स ओपन में चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी आकांक्षा सालुंखे को क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की पांचवीं वरीयता प्राप्त अलीना बुशमा ने 29 मिनट तक चले मैच में 7-11, 7-11, 8-11 से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *