ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौंधा चौकी क्षेत्र के नैड़ी कठारी स्थित ओवरब्रिज पर शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के बदरूवा गांव निवासी सूरज आदिवासी (26) और अजय (27) शनिवार की सुबह संतनगर से बारात से वापस घर जा रहे थे। नैड़ी कठारी ओवरब्रिज के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घटनास्थल पर ही सूरज की मौत हो गई और अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची बरौंधा चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम लिए भेजा और गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *