ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रेक्टर को मारी ठोकर, दो महिलाओं की मौत

जिले के साजा थानांतर्गत शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को ठोकर मार दिया। ठोकर इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का उपचार जारी है। कुछ घायलों की स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बेमेतरा जिला के अंतर्गत साजा थाना के बीजागोड गांव में ट्रैक्टर को पीछे से ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मार दी। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर के पलट गया और ट्रैक्टर में सवार दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, वहीं 10 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए साजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सभी घायलों को ग्रामीणों ने अपने चार पहिया वाहनों से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना को लेकर लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर में सभी महिलाएं खेती किसानी के काम में जा रहे थे तभी ग्राम वीजागोड के पास ट्रक ने जबरदस्त होकर मार दी। इस हादसे में दो की मौत हो गई और कई घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *