ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एस के जोधपुर मैराथन रविवार को

सूर्यनगरी को स्वच्छ, सुन्दर और स्वस्थ शहर बनाने के लिए 17 दिसंबर को एसके जोधपुर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों की संख्या में जोधपुरवासी भाग लेंगे और 21 किलोमीटर , 10 किलोमीटर ,5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की दौड़ का हिस्सा बनेंगे।

आयोजक मुकेश मिश्रा ने बताया कि एसके जोधपुर मैराथन में कुल चार श्रेणियों में बडी तादाद में लोग जोधपुर को सबसे स्वच्छ, सुन्दर और स्वस्थ बनाने के लिए दौडेंगे। इस मैराथन को फिल्म अभिनेतता जि़म्मी शेरगिल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे ।

मैराथन किट का वितरण :

शनिवार को मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मैराथन किट का वितरण रोटरी भवन रेजिडेंसी रोड जोधपुर में सुबह 11 बजे से 5 बजे तक किया गया। इसके अलावा आज शाम को होटल नॉवोटेल में फिल्म अभिनेता जि़म्मी शेरगिल के साथ मीट एन्ड ग्रीट भी आयोजित होगा। इसमें फिल्मी दुनिया के जाने माने समीक्षक कोमल नाहटा भी शिरकत करेंगे।

रविवार को होगी दौड़ :

17 दिसंबर को एस के जोधपुर मैराथन में सभी दौड़ की शुरुआत एमबीएम विश्वविद्यालय के ग्राउंड से होगी जिसमें प्रवेश एमबीएम विश्वविधालय रोड वाले प्रवेश द्वार से होगी।

ये रहेगा फ्लैग ऑफ और रिपोर्टिंग का समय :- एस के जोधपुर हाफ मेराथन 21 किमी – रिपोर्टिंग टाइम सुबह 4 .1 5 बजे, फ्लैग ऑफ सुबह 4 .30 बजे। रन फॉर जोधपुर 10 किमी रिपोर्टिंग टाइम सुबह 5.1 5 बजे, फ्लैग ऑफ सुबह 5 .30 बजे। रन फॉर फन 5 किमी रिपोर्टिंग टाइम सुबह 6 .15 बजे, फ्लैग ऑफ सुबह 6.30 बजे। यूथ रन ड्रीम रन , व्हीलचेयर रन – 3 किमी रिपोर्टिंग टाइम सुबह 6 .15 बजे , फ्लैग ऑफ सुबह 6.4 0 बजे। सभी फिनिशर्स को रन समाप्ति के बाद मैडल दिए जायेंगे और टॉप विनर्स को इनामी राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *