ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्राकृतिक आपदा पर बोले मुख्यमंत्री- संकट से बचने के लिए सभी हों एकजुट

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा है कि उत्तरी सिक्किम में तीस्ता नदी के उद्गम स्थल पर बादल फटने के कारण नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि से वह स्तब्ध और दुखी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशासन, स्थानीय अधिकारियों, सभी संगठनों और व्यक्तियों से इस संकट की स्थिति में एकजुट होने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने संदेश में कहा कि इस प्राकृतिक आपदा ने राज्य के कई नागरिकों को संकट और अनिश्चितता की स्थिति में पहुंचा दिया है। प्रभावित परिवारों को हर तरह की सहायता उपलब्ध कराया जा रहा है। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार उपलब्ध संसाधन जुटा रही है। सरकार लोगों की चिंताओं और चुनौतियों का समाधान करने का प्रयास कर रही है।’ मुख्यमंत्री तमांग ने बुधवार सुबह कुछ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *