ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शिकागो में रेस्तरां के बाहर गोली चली, आठ लोग घायल

अमेरिका के शिकागो में रिवर नॉर्थ क्षेत्र में स्थित ब्लम रेस्तरां और बार के बाहर रविवार तड़के हुई गोलीबारी में आठ लोग घायल हो गए। शिकागो पुलिस ने कहा कि वेस्ट एरी स्ट्रीट के 300 ब्लॉक में सुबह करीब 2:40 बजे गोली चली। इस गोलीबारी में आठ लोग घायल हो गए। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच घायलों को नॉर्थ वेस्टर्न मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि जिन तीन अन्य लोगों को गोली मारी गई, उन्हें स्ट्रोगर अस्पताल ले जाया गया। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आसपास के लोग लंबे समय से इस रेस्तरां और बार को बंद करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *