ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा के वरिष्ठ नेता आज विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आज (शनिवार को) प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुरहानपुर, धार, खरगौन, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा छिंदवाडा, जबलपुर, भोपाल, केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक भोपाल, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जबलपुर ग्रामीण, प्रदेश शासन के मंत्री नरोत्तम मिश्रा सीहोर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान प्रातः 11.20 बजे बुरहानपुर के नेपानगर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 1.10 बजे धार जिले के धरमपुरी एवं दोपहर 2.25 बजे खरगौन जिले के महेश्वर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज दोपहर 12.40 बजे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जबलपुर एयरपोर्ट पर स्वागत, अगवानी करेंगे और दोपहर 1.30 बजे जबलपुर में संभागीय बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 3.40 बजे छिंदवाडा के जुन्नारदेव में नंदलाल शोध स्कूल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। शर्मा शाम 5.35 बजे भोपाल के भाजपा प्रदेश कार्यालय में नर्मदापुरम की संभागीय बैठक में शामिल होंगे।

केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक आज भोपाल की विभिन्न विधानसभाओं की बैठक में शामिल होंगे। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय दोपहर 12 बजे जबलपुर ग्रामीण के मझौली विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1.40 बजे पाटन विधानसभा के परिणिता मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दोपहर 3.05 बजे रूकमणि गार्डन में आयोजित सिहोरा मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज सीहोर में दोपहर एक बजे पार्टी प्रत्याशी के नामांकन, रोड शो एवं सभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *