ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सामूहिक योग व श्री अन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ, ग्राउंड पर एकत्रित हुए लोग

राजगढ़, 21 जून। जिला मुख्यालय में उत्कृष्ठ विद्यालय के ग्राउंड पर शुक्रवार सुबह जिला स्तरीय योग दिवस का समारोह आयोजित किया गया। वहीं करे योग रहे निरोग की थीम पर देशभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, सांसद रोडमल नागर, कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित स्कूली बच्चों ने योग अभ्यास किया।

जिला प्रशासन के द्वारा दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक योग व श्री अन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ प्रातः6 बजे किया गया जो सुबह 7ः45 तक जारी रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद रोडमल नागर, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न स्कूल के विधार्थी, शिक्षकगण सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर सामूहिक योग किया। योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *