ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सलमान खान और सलीम खान ने देखी किरण राव की ‘लापता लेडीज’

किरण राव के निर्देशन में बनी ‘लापता लेडीज़’ का क्रेज रिलीज़ होने के दो हफ्ते बाद भी दर्शकों के बीच दिख रहा है। फिल्म को देखने के लिए दर्शक उमड़ रहे हैं और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग फिल्म देखने के बाद किरण राव की तारीफ कर रहे हैं। अनुराग कश्यप के फिल्म की तारीफ करने के बाद अब सलमान खान ने भी ‘लापता लेडीज’ पर कमेंट किया है।

सलमान खान ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने किरण राव की ‘लापता लेडीज’ की तारीफ की। सलमान ने कहा, “हाल ही में किरण राव की ‘लापता लेडीज’ देखी। वाह-वाह किरण, मुझे और मेरे पिता को फिल्म देखने में मजा आया। आपके निर्देशन की शुरुआत के लिए बधाई, बढ़िया काम, अब आप मेरे साथ कब काम करेंगे?”

‘लापता लेडीज’ के कलेक्शन की बात करें तो सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को 30 लाख रुपये और मंगलवार को 36 लाख रुपये का बिजनेस किया। फिल्म ने 13 मार्च को 38 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही ‘लापता लेडीज’ का कुल कलेक्शन 9.79 करोड़ हो गया है। फिल्म का निर्माण आमिर खान ने किया है। इस फिल्म में प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन, छाया कदम समेत कई सितारे अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *