ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जमीन घोटाले के आरोपित विष्णु अग्रवाल ने चीन जाने के लिए कोर्ट से मांगी अनुमति

जमीन घोटाले के आरोपित कारोबारी विष्णु अग्रवाल ने चीन जाने की इजाजत ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट से मांगी है । इसे लेकर उनकी ओर से अनुमति याचिका दाखिल की गई है। दाखिल अनुमति याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई ।

सुनवाई के दौरान ईडी ने जवाब देने के लिए समय की मांग की है। इस पर अदालत ने ईडी को समय दिया है। सुनवाई के दौरान विष्णु अग्रवाल के अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने कोर्ट को बताया कि व्यापार को लेकर विष्णु अग्रवाल चीन जाना चाहते हैं। इसलिए उनका पासपोर्ट सहित अन्य फॉर्मेलिटी को पूरा किया जाए। जबकि ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक रमित सत्येंद्र ने विष्णु अग्रवाल के वकील के इस दलील का विरोध किया ।

उन्होंने कहा कि विष्णु अग्रवाल जिस मामले में आरोपित हैं, उस मामले में आरोपितों के खिलाफ आरोप गठित किए जाने हैं। विदेश जाने के बाद आगे की न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होगी। इस मामले में विष्णु अग्रवाल, छवि रंजन, अमित अग्रवाल सहित आरोपित चार्जशीटेड हैं । एक आरोपित के नहीं रहने से मामला लंबित रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *