ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

10 किलो गांजा सहित दो गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने गुरुवार को सराय थाना एरिया से नशा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10.150 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों में नितिन (24) तथा नरेश (37) का नाम शामिल है। आरोपित नितिन भिवानी का रहने वाला है, जो फिलहाल गाजियाबाद में रहता है, वहीं आरोपित नरेश गौतमबुद्ध नगर यूपी का रहने वाला है और अभी दिल्ली में रह रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक सूचना के आधार पर सराय थाना एरिया से बाइक सवार दो लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से 10.150 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उनकी बाइक जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपितों को कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *