ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली में दिनदहाड़े ट्रैफिक के बीच में हुई लूट, बदमाशों ने बन्दुक दिखाकर 2 लाख रुपये लुटे

देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान के पास टनल में चार  बदमाशों ने बाइक पर सवार  डिलीवरी एजेंट से 2 लाख का बैग लूट कर भाग निकले.

यह मामला दिल्ली का है जहाँ प्रगति मैदान के पास दो बाइक पे चार बदमाश डिलीवरी एजेंट की कार बीच रह पर रोक लेते है और बन्दूक दिखा कर डिलीवरी एजेंट से दो लाख रुपये लूट लेते है.

पटेल साजन कुमार नाम का शख्स ओमिया इंटरप्राइजेज,चांदनी चौक में डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करते है. 26 जून को साजन पटेल चांदनीचौक से गुरु ग्राम के लिए निकले। उन्होंने लाल किला से एक कैब बुक की और गुरुग्राम जाते वक़्त प्रगति मैदान के पास दो बाइक पर चार बदमाशआते है और बन्दुक दिखा कर पैसो से भरा बैग लेकर निकल जाते है.

सीसीटीवी में खेद हुआ ये सारा मामला

जब बाइक सवार इस वारदात को अंजाम दे रहे थे, तो यह सारा मामला वहां लगे सीसीटीवी में क़ैद हुआ की किस तरह से इस लूट को अंजाम दिया गया, किस तरह से बदमाशों ने  दो लाख लुटे।

पुलिस इस मामले में कर रही है कारवाही

यह अभी तक सामने नहीं आ पाया है की वे बदमाश कौन थे, सीसीटीवी में बदमाशों का चेहरा सामने नहीं आ पाया है उन्होंने आपने चेहरे को मास्क से पूरा ढाका हुआ था. पुलिस इस मामले में कारवाही कर रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *