ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मिनी सचिवालय उत्तरकन्या के सामने सड़क हादसा, दो घायल

मिनी शाखा सचिवालय उत्तरकन्या के सामने बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें दो लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर फूलबाड़ी से सिलीगुड़ी की तरफ से जा रही थी। तभी उत्तरकन्या के सामने सिलीगुड़ी से आ रही एक कंटेनर से ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं, घटना में दो लोग घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया।

इधर, उत्तरकन्या के सामने हुई दुर्घटना की खबर पर एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया। एनजेपी थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *