ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गर्मी में बढ़ा हीटस्ट्रोक व हार्ट अटैक का खतरा, एक की मौत

जनपद में तल्ख हुए मौसम में जहां उल्टी दस्त, बुखार ,पेट दर्द का प्रकोप पांव पसार रहा है। वहीं हीट स्ट्रोक व हार्ट अटैक का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। रसूलाबाद के एक फल विक्रेता की अचानक सीने में दर्द से हालत बिगड़ गई। परिजन उनको सीएचसी रसूलाबाद ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। बढ़ती गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है। सुबह से ही तेज धूप व गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बीमार पड रहे है।तल्ख़ हुए मौसम का बुरा प्रभाव बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है, जबकि तेज धूप व लू के थपेड़े कमजोर इम्यूनिटी के अलावा डायबिटीज, किडनी या दिल की बीमारियों से पीड़ितो के लिए घातक बनाने लगे हैं।

इससे हीटस्ट्रोक व हार्टअटैक का खतरा भी बढ़ने लगा है। आजाद नगर रसूलाबाद के रहने वाले पचास साल के फल विक्रेता शामशुद्दीन की अचानक हालत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द होने पर भाई राजू व परिजन उनको सीएचसी रसूलाबाद लाए। यहां मौजूद डॉ. बृजेश ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन उनका शव लेकर गांव लौट गए। सीने में दर्द की अनदेखी हो सकती खतरनाक जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. प्रतीक सक्सेना का कहना है काफी देर तक हाई टेम्परेचर में रहने से शरीर को अंदर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हार्ट रेट बढ़ जाती है।और गर्मी को खत्म करने के लिए त्वचा में ब्लड फ्लो बढ़ने से स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।डिहाइड्रेशन होने पर सोडियम पोटेशियम की कमी से 50 साल से अधिक उम्र वालों को हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। बीमारियों से बचाव के लिए बरतें सावधानी तेज धूप व तल्ख मौसम को देखते हुए सीएमओ डॉ.एके सिंह ने लोगों को हीट स्ट्रोक व बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके तहत उन्होने लोगों से अधिक से अधिक पानी पीने, यात्रा के दौरान पानी साथ रखने चाय काफी व शराब के इस्तेमाल से बचने, तेज धूप में सिर व चेहरे को ढककर रखने तथा चश्में का प्रयोग करने के साथ ही लस्सी, नीबू पानी, छाछ, ककड़ी खीड़ा, अंगूर, संतरा आदि का सेवन करने, दोपहर में 12 से लेकर शाम 4 बजे तक धूप मे ंनिकलने से बचने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *