ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नासिक में कुम्भ के लिए अधिकारियों ने ली महाकुम्भ की तैयारियों की जानकारी

नासिक में होने वाले कुम्भ की तैयारी और प्रबंधन समझने के लिए महाराष्ट्र सरकार की टीम शुक्रवार को प्रयागराज आई। महाराष्ट्र सरकार की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक के नेतृत्व में टीम ने संगम क्षेत्र स्थित प्रयागराज मेला प्राधिकरण के कार्यालय में स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में महाराष्ट्र की टीम ने यहां आयोजित महाकु्म्भ की तैयारी और आयोजन के बारे में जानकारी प्राप्त की। स्थानीय अधिकारियों ने यहां आयोजित हुए महाकुम्भ की तैयारियों को मेहमानों के साथ साझा किया। स्थानीय अधिकारियों ने मेहमान टीम के सदस्यों को प्रयागराज में पिछले दो से तीन वर्षों में स्थायी ढांचे से लेकर अस्थायी शहर बसाने संबंधी कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

महाराष्ट्र सरकार की मुख्य सचिव ने विशेष रूप से स्थानीय अधिकारियों से भीड़ प्रबंधन, सेनिटेशन, विद्युत, शौचालय व्यवस्था, घाट की व्यवस्था समेत अन्य आधारभूत सुविधाएं संबंधित जानकारी प्राप्त की। बैठक में अपर मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद, नगर आयुक्त सीलम साई तेजा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *