ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आरपीएफ ने रेल भूमि से हटाया अतिक्रमण

जिले के प्रमुख सीमाई शहर रक्सौल में शुक्रवार को समस्तीपुर रेल मंडल प्रबंधक के आदेश पर रेल भूमि से अतिक्रमण हटा दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने रेलवे परिक्षेत्र में पड़ने वाले अहिरवा टोला, बाटा चौक,रेलवे गुमटी,स्टेशन रोड सहित रेलवे की भूमि से अतिक्रमण को हटाया गया। इसके साथ रेलवे फुट ओवर ब्रिज के नीचे रेल सड़क व रेलवे फाटक के किनारे की भूमि को कब्जा कर अवैध रूप से चलाये जा रहे मनी एक्सचेंज काउंटर (सटही) को भी हटा दिया गया।

इस दौरान काफी अफरातफरी का माहौल बना रहा। भारी मात्रा में आरपीएफ बल की मौजूदगी के कारण विरोध नहीं हुआ।आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप ने कहा कि जिन जगहों से अतिक्रमण हटाया गया है दोबारा से अगर कोई भी इस जगह पर अतिक्रमण करेगा तब उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई होगी। उसपर भारी जुर्माना भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *