ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राष्ट्रीय लोक अदालत में 30 हजार से अधिक मामलों का होगा निस्तारण: पीडीजे

पलामू, 10 जुलाई  व्यवहार न्यायालय परिसर में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसकी शुरुआत पूर्वाह्न 10.30 बजे से होगी और कोर्ट अवधि तक चलेगी। पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। मामलों के निस्तारण को लेकर 13 पीठ बनाए गए हैं।
चेक बाउंस से संबंधित मामले, सुलहनीय, सभी तरह के दीवानी मामले, विद्युत अधिनियम, विवाहोतर प्रताड़ना, राजस्व न्यायालय में लंबित मामले, अंतिम प्रपत्र से सम्बंधित, श्रम, रेलवे न्यायालय में लंबित मामले, छोटे आपराधिक वाद, बैंक ऋण, बीएसएनएल, भूमि अधिग्रहण के मामले, एमएसीटी से सम्बंधित वाद, पारिवारिक विवाद, उपभोक्ता फोरम आदि से जुड़े मामले का निस्तारण किया जाएगा।
पीडीजे ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में 30 हजार से अधिक मामलों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। बीते राष्ट्रीय लोक अदालत में 26 हजार 432 मामले का निस्तारण किया गया था। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभिन्न विभागों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
इस बार फैमिली मैटर व एमएसीटी केस को लेकर विशेष फोकस किया गया है। पिछली बार 2913 कोर्ट के लंबित वाद निपटाए गए थे जबकि इस बार 3300 कोर्ट के लंबित वाद निपटाने का प्रयास होगा। उन्होंने बताया कि प्री लिटिगेशन में वैसे मामले आते हैं, जो केस का जन्म ले सकता हैं। वैसे सैकड़ों मामले लोक अदालत में निपटाए जाते हैं, जिससे केस का बोझ कम हो सकता है। उन्होंने कहा कि बीमा कम्पनी के नोडल अधिकारी से बात कर एमएसीटी के मामले में जल्द मुआवजा की राशि दिलायी जा रही है। साथ ही मामले सेटल हो रहे हैं।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार कमल प्रकाश आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *