ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

किशोरी से दुष्कर्म मामले में आरोपित गिरफ्तार

कबरई थाना में बहला फुसला कर किशोरी को भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए लापता किशोरी को बरामद किया है। आरोपित को जेल भेजते हुए पीड़िता को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।

जनपद की कबरई कस्बा निवासी 16 वर्षीय किशोरी को हमीरपुर जनपद के गांव रीवन निवासी अमन बीती 22 मई को बहला फुसला कर भगा ले गया था। किशोरी के पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को खोजकर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। किशोरी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि आरोपित उसे यहां से चंडीगढ़ ले गया जहां किराए के कमरे में रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है।

कबरई थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि दुष्कर्म के आरोपित को कस्बा स्थित छंगा तिराहा से गिरफ्तार किया गया है। जिसे जेल भेजा गया है जबकि पीड़िता को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *